अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

आपरेशन चक्रव्यूह के तहत सिगरा इंस्पेक्टर विवेक कुमार शुक्ला ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कब्जे से 30.745 ग्राम अवैध गांजा(अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए) तथा घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन को भी किया सीज

अवैध शराब, गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सिगरा ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कैण्ट ओवरब्रिज के पास से एक चार पहिया पिकप वाहन पर सवार दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को अमूल डेयरी एनईआर पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।तलासी के दौरान पिकप वाहन से 30.745 किग्रा. अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम क्रमशः संतोष कुमार बेहरा पुत्र धरणीधर बेहरा निवासी ग्राम सानुला थाना ठाकुरगढ़ जिला अनुगुल ओडिशा तथा दूसरे का नाम रोहित साहू पुत्र मदन मोहन साहू निवासी ग्राम सानुला थाना ठाकुरगढ़ जिला अनुगुल ओडिशा बताया गया। मंगलवार को दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान कैण्ट ओवर ब्रिज के पास चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक चार पहिया पिकप वाहन पर मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।तभी पुलिस ने तत्परता बरतते हुए वाहन चेकिंग के दौरान दोनों गांजा तस्करों को अमूल डेयरी एनईआर पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 8/20/29 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा विवेक कुमार शुक्ला, उ0नि0 कुमार गौरव चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु,का0 सन्तोष कुमार,का0 मृत्युजंय,का0 गोविन्द कुमार,का0 राहुल सिंह आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button