वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी से “साधना सनातन दल” की घोषणा,सनातन एकता को मिलेगा नया मंच

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सांस्कृतिक संरक्षण के लिए नया संगठन साधना सनातन दल का गठन ||

सनातन समाज को संगठित करने की पहल,साधना सनातन दल की शुरुआत ||

डॉ.सौरभ मौर्य का ऐलान देशभर में चलेगा साधना सनातन दल का अभियान ||

सामाजिक जागरूकता और एकता पर जोर,साधना सनातन दल राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ||

वाराणसी :- देश के बदलते सामाजिक परिदृश्य और सांस्कृतिक चुनौतियों के बीच साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक नए संगठन “साधना सनातन दल” के गठन की घोषणा की है | संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सौरभ मौर्य ने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज अपनी जड़ों,संस्कृति और परंपराओं के प्रति सजग हो तथा किसी भी प्रकार की वैचारिक या सामाजिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करे उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है कि सनातन समाज अपनी एकता और शक्ति को संगठित रूप में प्रस्तुत करे और जिहादियों के हर मंसूबों को मुंहतोड़ जवाब दें | पूरे भारत में लव जिहाद,लैंड जिहाद, थूक जिहाद, मूत्र जिहाद चरम पर है और हिंदू बहन बेटियों को टारगेट करके उन्हें निशाना बनाया जा रहा है |

साधना सनातन दल में कार्यरत हर एक सदस्य को इन्हीं सब कार्यों को रोकना है एवं अपनी बहन बेटियों को सुरक्षित करना है उन्होंने बताया कि “साधना सनातन दल” का उद्देश्य पूरे भारत में सनातनियों को एक मंच पर लाकर उनकी एकजुटता को सशक्त करना है | यह संगठन वाराणसी की पवित्र भूमि से संचालित होकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करेगा और समाज के हर वर्ग ब्राह्मण,क्षत्रिय,वैश्य, शूद्र,दलित को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेगा |

डॉ.मौर्य ने कहा कि संगठन सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीकों से संघर्ष भी करेगा | उन्होंने जोर देकर कहा कि “अब कोई भी ताकत सनातन समाज की एकता और आत्मसम्मान को कमजोर नहीं कर सकती |

उन्होंने आगे बताया कि बहुत जल्द संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और देशभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान शुरू किए जाएंगे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button