उत्तराखंडखबरों की खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कड़े निर्देशन में अपराधियों की धर-पकड़ हो रही तेज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल इराक न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कड़े निर्देशन में अपराधियों की धर-पकड़ हो रही तेज

03 वारण्टियों को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में-

जनपद की श्रीनगर पुलिस ने माननीय न्यायालय श्रीनगर द्वारा जारी वाद संख्या-190/2021, धारा-138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी पंकज राणा पुत्र आनंद सिंह राणा, निवासी ग्राम-मंडोली, पोस्ट-डांगचौरा, जनपद टिहरी गढ़वाल एवं माननीय न्यायालय श्रीनगर द्वारा जारी वाद संख्या 401/2019, धारा- 279/304 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी तरुण सिह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी-घसिया महादेव, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक की जा रही है। साथ ही थाना थालीसैण पुलिस ने माननीय न्यायालय पौड़ी द्वारा जारी वाद संख्या- 03/2021, धारा-60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्ग0 ध्यान सिंह, निवासी ग्राम- स्युसाल पो0-बुंगीधर, थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button