उत्तराखंड

लोग सोच रहे थे शेर ले गया,मगर लड़की मिली होटल में रंगरलियां मनाती हुई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नैनीताल /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, जिस युवती को बाघ के जंगल में ले जाने की सूचना से पूरा क्षेत्र जंगल की खाक छान रहा था वह युवती होटल के कमरे में पुलिस ने एक युवक के साथ बरामद की है।
नैनीताल के बगड़ गांव में युवती को बाघ या गुलदार शिकार होने की घटना की सूचना पर पुलिस, वन विभाग की टीम और क्षेत्र की भारी संख्या में लोग जंगल की खाक खाक छान रहे थे, लेकिन लापता युवती नैनीताल में धर्म विशेष के युवक के साथ पकड़ी गई। बगड़ में दो दिन से वन विभाग के साथ पुलिस की टीम तलाशने में जुटी थी।
नैनीताल से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर, बगड़ गांव की रहने वाली एक छात्रा को खेत से कोई हिंसक वन्यजीव उठाकर ले जाने की सूचना वन विभाग को शुक्रवार शाम मिली। खोजबीन करने पर छात्रा के कपड़े, मोबाइल कवर व कुछ अन्य सामान मिला, जिससे अंशतः प्रतीत होता था कि कोई हिंसक वन्यजीव उसे उठाकर ले गया,
हालातों को देखते हुए वन विभाग ने घटना को संदिग्ध माना, क्योंकि उन्हें खून का एक कतरा भी कपड़ों या घटनास्थल से नहीं मिला। मोबाइल उसके कवर से गायब था और कोई घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं था। केवल हिंसक वन्यजीव के ले जाने की सूचना थी। बावजूद इसके, डी.एफ.ओ.के निर्देशों पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 20 वनकर्मियों की एक टीम पुलिस के साथ शुक्रवार शाम से ही खोजबीन में जुट गई थी।
आज दोपहर तक उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। तभी नैनीताल के एक होटल में धर्म विशेष के एक लड़के के साथ छात्रा के मिलने की सूचना ने माहौल को गर्मा दिया। मामले के संवेदनशील होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मल्लीताल कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों से अलग अलग पूछताछ कर रही है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वो पिछले 5 वर्षों से दोस्त हैं। क्षेत्र में भारी बरसात के बावजूद कोतवाली में लोगों की देर रात तक भीड़ लगी हुई थी। जहां कल रात युवती की तलाश में 100 से भी अधिक लोग जंगल की खाक छान रहे थे वही आज रात युवती के कारनामे देखकर इतनी ही संख्या में कोतवाली में एकत्र है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button