वाराणसी/उत्तरप्रदेश

लेडी सिंघम’ का दबदबा: नीतू काद्दयान बनीं गोमती जोन की नई DCP, अपराधियों में खौफ का नया नाम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी उत्तर प्रदेश की ताजी प्रशासनिक फेरबदल में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। अपनी बेखौफ कार्यप्रणाली और जनता के प्रति संवेदनशीलता के लिए मशहूर आईपीएस नीतू काद्दयान को पदोन्नत करते हुए डीसीपी (DCP) गोमती जोन की कमान सौंपी गई है।

वरुणा जोन में रहा ‘सिंघम’ अवतार का जलवा
नीतू काद्दयान ने वरुणा जोन में बतौर एडीसीपी (ADCP) रहते हुए जो मानक स्थापित किए, उसकी चर्चा आज पूरे वाराणसी में है। स्थानीय लोगों के बीच वह ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर हैं। उनके कार्यकाल की कुछ खास बातें:
अपराधियों का सरेंडर: वरुणा जोन में किसी भी बड़ी वारदात के बाद जैसे ही नीतू काद्दयान की एंट्री होती थी, अपराधी या तो खुद सरेंडर कर देते थे या कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे होते थे।
फरियादियों की मसीहा: अपराधियों के लिए पत्थर जैसी सख्त दिखने वाली यह अधिकारी पीड़ितों और फरियादियों के लिए हमेशा मददगार साबित हुईं। उनके सरल और नेक स्वभाव ने उन्हें आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button