के.डी.एफ.के बैनर तले म्यूजिक लवर्स क्लब 22 अप्रैल कों देगा स्व. आशा भौसले कों श्रद्धांजलि

सुर कोकिला स्व. आशा भोसले जी को दी जाएगी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर करेगा कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,!भारतीय संगीत जगत की अमर स्वर साम्राज्ञी, ‘सुर कोकिला’ स्व. आशा भोसले जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए म्यूजिक लवर्स क्लब, काशीपुर द्वारा एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण:
यह श्रद्धांजलि सभा 22 अप्रैल, दिन बुधवार को शाम 6 बजे ओपन थिएटर, द्रोण सागर, काशीपुर में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम के प्रायोजक काशीपुर डवलपमेंट फोरम (KDF) हैं, जबकि प्रस्तुति म्यूजिक लवर्स क्लब, काशीपुर द्वारा दी जाएगी।
क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ शर्मा ने बताया, “आशा जी केवल एक गायिका नहीं, बल्कि संगीत का एक युग थीं। उनकी आवाज़ की विविधता और ऊर्जा आज भी हर पीढ़ी को प्रेरित करती है। उनके निधन से संगीत जगत में जो रिक्तता आई है, उसे भरा नहीं जा सकता। यह कार्यक्रम हमारी ओर से उन्हें एक संगीतमय नमन होगा।”
संस्थापक रिज़वान अहसन ने कहा, “म्यूजिक लवर्स क्लब का उद्देश्य ही संगीत के महान कलाकारों को सम्मान देना है। आशा ताई के सदाबहार गीतों को नए कलाकारों के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत कर हम नई पीढ़ी को उनके विराट योगदान से परिचित कराएंगे।”
संरक्षक श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा, “आशा भोसले जी ने हर भाव को अपनी आवाज़ से अमर कर दिया। काशीपुर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक भावुक क्षण होगा।”
वहीं संरक्षक श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की।
सचिव शकीर सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय गायकों द्वारा आशा जी के चुनिंदा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।नए संरक्षक शम्मी सेठी,उपाध्यक्ष अबरार अहमद,रोहणी शाह, गौरी शर्मा,संघटन मंत्री नफीस सिद्दीकी,वरिष्ठ सलाहकार मनमोहन अग्रवाल, सुधा शर्मा और कोषाध्यक्ष देव शाह, शरद अरोरा, कुलदीप श्रीवास्तव, अमन बाली, तेजेन्दर सिंह, डा. जावेद असलम, पंकज पंत, ललित पंत, राहुल शर्मा, प्राची शर्मा सहित क्लब के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
म्यूजिक लवर्स क्लब ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों और आशा भोसले जी के प्रशंसकों से 22 अप्रैल को द्रोण सागर पहुंचकर इस श्रद्धांजलि सभा का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।




























