असम/गुवाहाटी

लिम्फोमा सपोर्ट ग्रुप इंडिया ने ओपीडी के लिए संजीवनी अस्पताल साथ किया समझौता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी: कैंसर रोगियों को सहायता प्रदान करने वाले लिम्फोमा सपोर्ट ग्रुप इंडिया (एक ट्रस्ट) ने गुवाहाटी के मालीगांव में स्थित संजीवनी अस्पताल के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत ओपीडी और ओटी के लिए देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों से डॉक्टर आएंगे जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा।
इस अवसर पर लिम्फोमा सपोर्ट ग्रुप इंडिया के प्रमुख डॉ. शमीम खान ने गुवाहाटी में अधिक अच्छे और ज़्यादा डॉक्टरों को लाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया, ताकि जरूरतमंदों को काफी सस्ती कीमत पर बेहतर इलाज मिल सके। ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले कैंसर रोगियों को किफायती इलाज उपलब्ध कराने पर भी काम करेगा।
संजीवनी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. भबेन चौधरी ने कहा, “हम इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए लिम्फोमा सपोर्ट ग्रुप के आभारी हैं। 17 नवंबर से हम डॉ. स्वरूपा मित्रा (ऑन्कोलॉजी विभाग, फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम) और डॉ. वहीद ज़मान (नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग, मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, दिल्ली) के नेतृत्व में संजीवनी अस्पताल में दो विशेष ओपीडी की शरुआत करेंगे। इस ओपीडी से निश्चित रूप से गुवाहाटी के लोगों को लाभ होगा।”

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button