नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

रिपोटर विकास सिंहआर आर पब्लिक स्कूल में तंबाकू को लेकर चलाया जागरूकता अभियान।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह
आर आर पब्लिक स्कूल में तंबाकू को लेकर चलाया जागरूकता अभियान।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान” के अन्तर्गत स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को तंबाकू उत्पादकों व उसके सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
मंगलवार को स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में स्कूल के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर से आए डॉक्टर आशीष चौहान ने विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले विभिन्न गंभीर दुष्परिणाम की जानकारी दी। जागरूकता अभियान में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने तंबाकू के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि हमें तंबाकू का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। इसका सेवन करने से कैंसर एवं असमय मौत का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। लोगों के घर के घर तबाह और बर्बाद हो जाते हैं। यह मानव के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। इस दौरान स्कूल की दिया त्यागी, मनु यादव, आयुष यादव, सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से कई प्रश्न पूछे जिसका तत्काल समाधान भी बताया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने सभी बच्चों को जीवन भर तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के शपथ दिलाई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर योगेश कुमार, डॉ अंजना, मीनू कुमारी, चंचल कटारिया, संजीव डबास, जीवन सिंह, विरेन्द्र चौहान, अनुराग शर्मा, नीरज त्यागी, अनिल शर्मा, मुकुल शर्मा, नरेंद्र कुमार, शिल्पी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button