न्यूज़पॉलिटिक्समैनपुरी-उत्तरप्रदेश

रास्ते की समस्या को लेकर लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रास्ते की समस्या को लेकर लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी/बेवर- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर कस्बे में रास्ते की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने वोट न डालने की बात लिख कर एक बैनर टांग दिया। वोटिंग की बहिष्कार की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने रास्ते की समस्या दूर कराने की मांग की है। पीड़ित लोग जिस जमीन से रास्ता निकलेगा उसका मुआवजा भी देने को तैयार हैं। मामले के अनुसार जीटी रोड पर रामलीला मैदान के पास ब्लॉक डाक बंगले के बगल में रामनगर नाम से एक मोहल्ला बसा हुआ है। जिसमें लगभग 50 परिवार निवास करते हैं। इस मोहल्ले तक जाने के लिए पूर्व में जीटी रोड से 100 मीटर का कच्चा रास्ता जा रहा था जिसे पूर्व में सेना द्वारा सेना की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की की गई कार्रवाई के दौरान खुर्द बुर्द कर दिया गया और स्थानीय लोगों को सेना की जमीन से रास्ता न बनाने की ताकीद की गई है। वहीं स्थानीय लोगों के पास अब कोई रास्ता न होने के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार, गर्भवती महिलाओं को निकलने में खासी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में जलभराव होने पर लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ता है। स्थानीय निवासी सुधीर फौजी ने बताया कि स्थानीय लोग पास में पड़ी जमीन पर रास्ता देने की मांग कर रहे हैं वे मुआवजा देने को भी तैयार हैं। प्रशासन उन्हें रास्ता दिलाने में मदद करे। पूर्व में भी उन्होंने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई परंतु उनके मामले को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब स्थानीय लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। वही मोहल्ले वासियों द्वारा वोटिंग के बहिष्कार का बैनर लगते ही राजनीतिक प्रत्याशियों ने समस्या समाधान को लेकर चक्कर लगाना शुरू कर दिया है और अपने अपने स्तर से समस्या समाधान का आश्वासन दे रहे हैं। प्रभावित लोगों में वेदराम सिंह, सुधीर फौजी, रवि, चरण सिंह, राजू, विमल, संदीप, बबलू, राजवीर, लल्ली, सर्वेश, उदयवीर आदि ने प्रशासन से मामले की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button