राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवकों द्वारा पौधरोपण

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नजीबाबाद खंड, में नगर पंचायत साहनपुर के स्वयं सेवकों द्वारा पौधरोपण किया गया। खंड संघचालक मुकेश कुमार, खंड कार्यवाह मनोज कुमार एवं खंड पर्यावरण संयोजक रवीन्द्र काकरान के निर्देशन में कुल 20 पौधे लगाए गये।
खंड कार्यवाह मनोज कुमार ने बताया कि 05 सितंबर 2022 को पर्यावरण दिवस पर नजीबाबाद खंड के विभिन्न ग्रामों में हवन-पूजन के साथ-साथ बरगद व पीपल के पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया था।
इसी क्रम में आज साहनपुर में श्री नीम नाथ” देव स्थल पर आम,आंवला,बेल,शहतूत,केसिया,अशोक आदि के 20 पौधे रोपित कर उनकी देखभाल का संकल्प स्वयं सेवकों द्वारा लिया गया।
वही मनोज कुमार ने कहा अन्य समाजसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा हो हम इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि अभी फोर लाइन के कार्य हेतु बड़ी तादाद में पेड़ कटे हैं उनकी भरपाई भी करनी है क्योंकि पर्यावरण संतुलित रहना चाहिए आओ हम सब मिलकर अपनी पृथ्वी को हरा भरा स्वच्छ बनाएं
मनोज कुमार ने आम जनता से भी अपील की है एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें जो सज्जन हमारे साथ जुड़कर कार्य करना चाहते हैं उनका स्वागत है
वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मंडल कार्यवाह अंकुश, सह मंडल कार्यवाह सुमित, बौद्धिक प्रमुख हरिओम, पर्यावरण प्रेमी पवन शर्मा के साथ-साथ वरूण कौशिक, सचिन देशवाल, अनुज काकरान, अवनीश कुमार, मयंक कुमार सहित अनेक लोगों ने अपना कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान किया।
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद सहानपुर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















