करनाल-हरियाणा

सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने मनाया अपना 62वाँ स्थापना दिवस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरिन योगी

सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने मनाया अपना 62वाँ स्थापना दिवस

करनाल 24 जुलाई, सैनिक स्कूल कुंजपुरा केवल हरियाणा प्रांत का ही नहीं, अपितु देश का प्रतिष्ठित विद्यालय है। इस विद्यालय की स्थापना 24 जुलाई 1961 को तत्कालीन रक्षामंत्री श्री वी के कृष्णामेनन के कर कमलों द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक यह विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यहाँ पर छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित होकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में प्रवेश पा सकें। इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पब्लिक स्कूल की शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी संवर्ग में पहुंचकर देश सेवा कर सकें। अपने स्थापना काल से ही यह विद्यालय अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सफल रहा है और एन डी ए में सर्वाधिक छात्र भेजकर अब तक नौ बार रक्षा मंत्री ट्राफी प्राप्त करने का गौरव हासिल कर चुका है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जुलाई को सैनिक स्कूल कुंजपुरा, करनाल ने अपना 62वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर ले. जनरल जय सिंह नैन, पी वी एस एम, ए वी एस एम, एस एम, ए डी सी, जनरल ऑफिसर-कमांडिंग-इन-चीफ(जी ओ सी-इन-सी) दक्षिण कमाण्ड, मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर ले. जनरल डी.डी.एस. संधु, पी.वी.एस.एम्(सेवानिवृत), कैप्टन(भारतीय नो सेना) राजिंदर सिंह दहिया(सेवानिवृत), प्रधान पुरातन छात्र संघ तथा हरियाणा प्रदेश की अन्य गणमान्य हस्तियाँ भी उपस्थित थीं।
मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम साईं-कुंज युद्ध स्मारक पर जाकर उन वीरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होनें मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया ढ्ढ मुख्य अतिथि ले. जनरल जय सिंह नैन, पी वी एस एम, ए वी एस एम, एस एम, ए डी सी, जनरल ऑफिसर-कमांडिंग-इन-चीफ(जी ओ सी-इन-सी) दक्षिण कमाण्ड, को विद्यालय की एन.सी.सी. इकाई के छात्रों के दस्ते द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मानेकशा सभागार में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं उन्हें सैनिक स्कूल कुंजपुरा की उपलब्धियों से अवगत कराया। इसके पश्चात मुख्यातिथि ने मानेकशा सभागार में विद्यालय के मेधावी छात्र पदाधिकारियों को उनके रेंक से सम्मानित किया। सार्थक कौशिक को विद्यालय कप्तान तथा आदित्य सुमन को विद्यालय उप-कप्तान के रेंकों से अलंकृत किया गया। इसके साथ-साथ विद्यालय के अन्य छात्रों को भी उनके सदनों के लिए विभिन्न रेंकों से सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन भाषण में मुख्यातिथि ले. जनरल जय सिंह नैन, पी वी एस एम, ए वी एस एम, एस एम, ए डी सी, जनरल ऑफिसर-कमांडिंग-इन-चीफ(जी ओ सी-इन-सी) दक्षिण कमाण्ड, ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा की मुक्त-कंठ से प्रशंसा की तथा विद्यालय को हरियाणा का गौरव बताया। स्वयं ले. जनरल जय सिंह नैन सैनिक स्कूल कुंजपुरा के छात्र रह चुके हैं । मुख्याथिति ने सर्वप्रथम मेजर जनरल सागरिका जी का उनके प्रेरणादायक शब्दों के लिया धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से शिक्षा-प्राप्त छात्रों ने समाज के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस विद्यालय से शिक्षा-प्राप्त प्रत्येक युवा किसी भी क्षेत्र में चला जाये, कभी भी, कहीं भी मात नहीं खा सकता। उन्होंने सैनिक स्कूल में लडकियों की भर्ती का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को अपने गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धा के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स को ऊँचे सपने देखने एवं उन्हें पूरा करने के भी कहा। छात्रों को नवीन तकनीक के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्याथिति ने कामना की कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा की पहली लडकी ही 2028 में एन डी ए की पहली ऑफिसर बने । इस अवसर पर मेजर जनरल डा. सागरिका पटियाल एस एम,(सेवानिवृत्त) ने अपने पति स्व. ले जनरल श्रवण कुमार पटियाल पी.वी.एस.एम., यू.वाई.एस.एम., एस.एम की स्मृति में सैनिक स्कूल कुंजपुरा को एक रोलिंग ट्राफी प्रदान की, जिसे विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगियों के लिए पुरुस्कार के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा। इस अवसर पर मेजर जनरल डा सागरिका पटियाल एस एम,(सेवानिवृत्त) ने अपने पति स्व. ले जनरल श्रवण कुमार पटियाल पी.वी.एस.एम., यू.वाई.एस.एम., एस.एम की मेजर जनरल डा सागरिका पटियाल एस एम,(सेवानिवृत्त) ने अपने पति स्व. ले जनरल श्रवण कुमार पटियाल पी.वी.एस.एम., यू.वाई.एस.एम., एस.एम के जीवन से जुडी कई बहादुरी की बातें बताई। इस विशेष अवसर पर मुख्याथिति ले. जनरल जय सिंह नैन, पी वी एस एम, ए वी एस एम, एस एम, ए डी सी, जनरल ऑफिसर-कमांडिंग-इन-चीफ(जी ओ सी-इन-सी) दक्षिण कमाण्ड ने विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा एवं विद्यालय के ही चार स्टाफ मेम्बर को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया । तत्पश्चात विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कमाण्डर तजिंदर सिंह गिल ने धन्यवाद प्रस्ताव का ज्ञापन किया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ इस समारोह का समापन हुआ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button