राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
नूरपुर। नगर क्षेत्र के ग्राम गल्लाखेड़ी स्थित मुकंदी सिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या संजय कुमारी ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को मतदान के महत्व और अपने मताधिकार के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम अधिकारी आकिब जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने गीत, नुक्कड़ नाटक और भाषण के माध्यम से बस्ती में जाकर लोगों को वोट के अधिकार और मतदान की अहमियत के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम की सफलता में कार्यक्रम अधिकारी सोनू कुमार, मोहित कुमार, चंद्रवीर सिंह, मनोज कुमार, बुशरा खातून और प्रवेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
रिपोटर विकास सिंह


















