योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

बिजनौर 2 नवम्बर,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय गठित आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।



उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिये लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभार्थियों के आधार नम्बर की फीडिंग एवं वैलिडेशन का कार्य ससमय कराया जाये। जिससे आधार सीडिंग से डुप्लीकेसी को खत्म करने और सही व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया अवशेष रह गई वह विभाग आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार आधार सीडिंग, फीडिंग शुरू करना सुनिश्चित करें।
बैठक में आधार से संबंधित किसी भी समस्या के लिए लखनऊ से आए टेक्निकल एक्सपर्ट का सभी संबंधित अधिकारियों को नंबर व ईमेल उपलब्ध कराते हुए उनसे किसी भी प्रकार की आधार से संबंधित सहायता लेने के लिए जिलाधिकारी ने सभी को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी लाभार्थी के पास आधार न होने के कारण योजना के लाभ से वंचित न किया जाए, बल्कि विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रयास कर उनके आधार नम्बर जारी करवाना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने आधार से संबंधित सभी को निर्देश दिए कि अपनी कीट जल्द से जल्द एक्टिव करना सुनिश्चित करें तथा इस प्रक्रिया को ससमय अवश्य पूरा कर लें। उन्होंने बैठक में आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत आधार कीट फंक्शनल न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा जल्द से जल्द आधार से संबंधित कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आधार सीडिंग फीडिंग प्रक्रिया को क्रियाशील करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए की सभी किट फंक्शनल हो जाए। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सीएससी को निर्देश दिए की ब्लॉक स्तर एवं नगर पालिका अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर खोलना सुनिश्चित करें। उन्होंने आधार संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए की अपने विभाग के अंतर्गत भी चेक कर लें यह प्रक्रिया एक्टिव है या नहीं उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बच्चे पैदा हो रहे है वही आधार उनका बन जाए साथी बर्थ सर्टिफिकेट आधार से लिंक हो जाए यह भी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।
उन्होने यह भी बताया कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेटेड होना जरूरी और लाभदायक अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।
जिलाधिकारी द्वारा आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं उनसे सम्बन्धित क्रियाकलापों में आधार का उपयोग, शासकीय डाटाबेसों में आधार लिंकेज एवं अपडेशन का अनुश्रवण, लाभार्थीपरक योजनाओं में आधार सीडिंग वैलिडेशन की प्रगति का अनुश्रवण, जिले में संचालित आधार नामांकन किट्स का समुचित उपयोग, 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन की व्यवस्था का अनुश्रवण करना तथा सी0एस0सी0 ई-गवर्नेंस द्वार जिले, तहसील व विकास खण्ड स्तर पर आधार सेवा केन्द्रों की स्थापना आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित को निर्गत किए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती लक्ष्मी देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
——ग——
निशुल्क प्रकाशनार्थ प्रेषित।


















