कन्नौज-उत्तरप्रदेश

युवा सशक्त होने से ही राष्ट्र विकसित होगा : पूर्व विधायक कश्यप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
हरियाणा करनाल

युवा सशक्त होने से ही राष्ट्र विकसित होगा : पूर्व विधायक कश्यप

शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति से विकसित भारत का सपना होगा साकार – बोले रमेश कश्यप
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के डेरा प्रेम नगर व गांव संजय नगर मेेंं आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक रमेश कश्यप, विधायक हरविंद्र कल्याण द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को रखा जनता के समक्ष
गांव प्रेम नगर में 7 तथा डेरा संजय नगर में 26 पात्र परिवारों के बनाए गए बीपीएल कार्ड
घरौंडा /करनाल, 28 दिसंबर। घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण के नेतृत्व में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा निरन्तर आगे बढ़ते हुए क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। यात्रा के माध्यम से बुजुर्गों की गांव में ही पेंशन बन रही है , पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड और उज्ज्वला गैंस कनेक्शन का मौके पर ही लाभ सुनिश्चित हो रहा है। विकसित भारत यात्रा के तहत अब तक घरौंडा के 43 गांवों को कवर करते हुए पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है । वीरवार को भी विकसित भारत यात्रा गांव प्रेम नगर और डेरा संजय नगर पहुँची। गांव प्रेम नगर में 7 पात्र परिवारों तथा डेरा संजय नगर में 26 पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड मौके पर ही बनाए गए। सभी ने सरकार का धन्यवाद करते हुए खुशी जताई। यात्रा की अगुवाई घरौंडा के पूर्व विधायक रमेश कश्यप ने की।
घरौंडा के पूर्व विधायक रमेश कश्यप ने कहा कि युवा वर्ग के सशक्त होने से ही राष्ट्र विकसित होगा। हर युवा पूरे जोश व उत्साह के साथ अपना कौशल निखारकर भारत को विकसित बनाने में जुट जाए। श्री कश्यप घरौंडा विधानसभा के गांव प्रेम नगर और डेरा संजय नगर में विकसित भारत संंकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मार्किट कमेटी अध्यक्ष रमेश बैरागी ने गांव प्रेम नगर में तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब कश्यप ने डेरा संजय नगर में ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाते हुए देश और प्रदेश की तरक्की में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रमों में पूर्व विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए आज की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को संकल्प के साथ आगे बढऩा होगा।
घरौंडा के पूर्व विधायक रमेश कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि अंतिम पात्र व्यक्ति का कार्य उसके दरवाजे पर हो, इसके लिए यह संकल्प यात्राएं हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में चलाई जा रही हैं। देश की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार की सोच है कि वंचित पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए उसे समाज की मुख्यधारा में लाना है। हमें अमेरिका जैसे देश से ज्यादा आर्थिक रूप से सशक्त बनना है, भगवान हमें आर्थिक रूप से समृद्ध कैसे बनाएगा, इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना होगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था ,सुरक्षा व रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर, आईटी, तकनीक व मेडिकल और कृषि व औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप उभर रहा है। आज हम दवाई बनाने के मामले में अग्रणी हैं और भारत दुुनिया को पचास प्रतिशत दवाएं प्रदान करने वाला पहला देश है। भारत कार और मोबाइल बनाने में तीसरे स्थान पर हैं। पीएम मोदी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।
संकल्प यात्रा से पीएम मोदी की अंतिम पात्र व्यक्ति को लाभ देने की गारंटी हो रही साकार -बोले पूर्व विधायक रमेश कश्यप
पूर्व विधायक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हर लाभार्थी को उनके गांव में ही योजनाओं का लाभ देने की मोदी की गारंटी साकार हो रही है। प्रधानमंत्री स्वयं विकसित भारत संकल्प यात्रा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और बार बार लाभार्थियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक -एक पात्र लाभार्थी के बारे में सोचते हैं और योजनाओं का लाभ पंहुचाने के लिए सजग हैं। हर पात्र नागरिक को आयुष्मान चिरायु योजना से ईलाज की गारंटी, फ्री रसोई गैस कनैक्शन, हर घर नल से जल, हर घर शौचालय जैसे कार्य होने से पात्र नागरिक सम्मान के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर कई ग्रामीणों के परिवार पहचान पत्र दुरूस्त कराते हुए राशन कार्ड बनवाया।
हरियाणा प्रदेश के गांव -गांव पहुंच रही मोदी की गारंटी वैन
घरौंडा के पूर्व विधायक रमेश कश्यप ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव प्रेम नगर व डेरा संजय नगर में लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हर लाभार्थी तक गांव -गांव पंहुच रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब मोदी के सेवाकाल में अधिकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मोदी की गांरटी का रथ लेकर गांव-गांव आ रहे हैं। मोदी की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति को लोक हितैषी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो।
पूर्व विधायक ने घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण की कार्यशैली की भी सराहना की और उनके द्वारा हल्के के विकास कार्यों का ब्यौरा देतेे हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 70 से अधिक नई सडक़ें बनी हैं। 35 नए पुलों का निर्माण किया गया है। 5 नए स्वास्थ्य केन्द्र बने है और एक अन्य भी जल्द बनकर तैयार होगा। सडक़ों के चौड़ीकरण के कार्य से हल्के में उद्योगों को बढ़ावा मिला है। दूसरी बड़ी आईटीआई हल्के को मिल चुकी है और हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नलवीपार गांव में मॉडर्न आईटीआई बनाने की घोषणा की है। एनसीसी एकेडमी की सौगात भी मिली है। मेडिकल विश्वविद्यालय भी निर्माणाधीन है। हलके के 14 स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। घरौंडा सब डिविजन और लगभग 100 करोड़ की लागत से मेरठ रोड को फॉर लेन भी सरकार की देन है। जल्द ही रिंग रोड भी हल्के की प्रगति का आधार बनेगा। उन्होंने बताया कि गांव प्रेम नगर में नई पंचायत बनवाई गई, फिरनी का निर्माण करवाया गया, सभी गलियों को पक्का करवाया गया। चौपाल व आंगनवाड़ी केंद्र का भी निर्माण पूरा हुआ है। गांव में किसानों के लिए परचेज सेंटर बनाया गया है। गांव में सामुदायिक केन्द्र भी जल्द बनाया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नया ट्यूबवेल भी लगवाया गया है। जोहड़ का काम भी पूरा हुआ है। डेरा संजय नगर में भी करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता के सहयोग से विकास का यह पहिया भविष्य में भी ऐसे ही जारी रहेगा। पूर्व विधायक ने कार्यक्रम में स्टॉलों का अवलोकन किया।
इन्हें मिला योजनाओं का लाभ
गांव प्रेम नगर में पात्र महिला लाभार्थियों गीता कौर, सुष्मिता, गीता रानी, मुमताज व रीटा को गैस कनैक्शन सौंपे। रतन कौर व रामकिशन की मौके पर पेंशन बनाकर पेंशन प्रमाण पत्र सौंपे गए। चौधरी पुत्र छनकू व रीना कौर का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार डेरा संजय नगर में भी गुरबाज व सावित्री को पेंशन प्रमाण पत्र और अन्नू, शीतल, किरण कौर, काजल व शांति को उज्ज्वला गैंस कनेक्शन दिए गए। बजिन्दर सिंह को आयुष्मान कार्ड दिया गया। आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले चुके राजकुमारी व अमर सिंह ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकार का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा नेता संजय खैंची, पूर्व मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, गुलाब कश्यप, ब्लॉक समिति अध्यक्ष महेन्द्र कैमला, सरपंच गांव प्रेम नगर रीटा रानी, सरपंच प्रतिनिधि बलदेव सिंह, बंता सिंह, पूर्व सरपंच टेक चंद, सरपंच डेरा संजय नगर चंचल कौर, प्रतिनिधि राजन कुमार, जिला प्रशासन की ओर से बीडीपीओ अशोक छिक्कारा , पटवारी राजकुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button