उत्तरप्रदेश

युवा नेता आशीष कुमार राय कर्नाटक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नियुक्त

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भांवरकोल । क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि वीरपुर निवासी युवा नेता आशीष कुमार राय को समाजवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आशीष कुमार राय (पुत्र रामभद्र राय) को कर्नाटक राज्य में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष एन. मनजप्पा द्वारा जारी पत्र में आशीष कुमार राय को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने की आधिकारिक घोषणा की गई। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक कौशल, सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया है।
आशीष कुमार राय की नियुक्ति से भांवरकोल क्षेत्र सहित वीरपुर गांव में हर्ष का माहौल है। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि आशीष की नई जिम्मेदारी से न केवल क्षेत्र का नाम रोशन होगा, बल्कि पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलेगी।
ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने आशीष कुमार राय को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button