उत्तरप्रदेश

भांवरकोल —पोलो (कार) व टेलर (ट्रक) में आमने सामने भिड़ी बड़ी हादसा टली दो घायलों को मामूली चोटें आयी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


भांवरकोल —राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर आज दिन के साढ़े दस बजे पोलो वाहन में तीन लोग सवार होकर दिल्ली से गाड़ी बनवाकर अपने घर बिहार के पटना के अनिशाबाद जा रहे ड्राइवर ऋषभ राज उम्र 22 तथा रितेश कुमार 26 व अविनाश 24 वर्ष पाताल गंगा बाजार के पास मोटर साइकिल सवार को बचाने में सामने से मुहम्मदाबाद की ओर जा रहा टेलर से आमने सामने टक्कर मार दी जिससे पोलो का अगला भाग चकना चूर हो गया ।मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गये ।मौका पाकर टेलर गाड़ी लेकर फरार हो गया। टक्कर से पोलो ड्राइवर ऋषभ 22 वर्ष व अविनाश 24 वर्ष दो लोग घायल हो गये। मौके पर तत्काल मच्छटी चौकी की पुलिस पहुंच गयी दोनो घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पर भेजवा दिया ।मौके पर काफी लोग इकट्ठा होकर बीच बचाव किया इस तरह बड़ी हादसा होते होते बच गयी।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पोलो स्वामी ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए तहरीर नही दिया। यदि दिया होता तो अवश्य वैधानिक कार्यवाही करते।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button