मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मैनपुरी चिकित्सा विभाग का मीडिया को लेकर तुगलकी फरमान!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर सुबोध कुमार
जनपद मैनपु
री – मैनपुरी चिकित्सा विभाग का मीडिया को लेकर तुगलकी फरमान

खबर जनपद मैनपुरी से है जहां चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान पत्रकारों को लेकर खूब वाइरल हो रहा है। आपको बता दें कि मैनपुरी सी एम एस मदन लाल ने समस्त स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी – कर्मचारी मीडिया के लोगों से नहीं बैठेंगे और ना ही मीडिया से बातचीत करेंगे यदि कोई पत्रकार कोई जानकारी मांगता है तो उसे ना दी जाये। पत्रकार को जानकारी लेने के लिए अधोहस्ताक्षरी से अनुमति लेनी होगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी ऐसा नहीं करना है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की बीते दिनों खूब किरकिरी हुई है कुछ दिनों पहले एक किशोर पर आकाशीय बिजली गिरी थी तब उसके परिजनों पर पंद्रह हजार रुपए की मांग पोस्मार्टम के लिए की गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही एक पिता अपने पुत्र को गोद में उठा कर पोस्टमार्टम हाउस ले जाने का बीडीओ वाइरल हुआ था।दो दिन पहले एक मरीज को गलत इंजेक्शन दिए जाने और उसके अभद्रता पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य विभाग अपनी कमियां छुपाने के लिए ऐसा नोटिस जारी कर रहा है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में समुचित सुविधाएं देने की बात करते हैं।
वहीं मैनपुरी सी एम एस अपनी सफाई में क्या कुछ कह रहे हैं सुनते हैं

वाइट – मदनलाल सी एम एस मैनपुरी

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button