नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर में बड़ा हादसा: नदी के तेज बहाव में बह गई टाटा मैजिक, चार डूबे, हादसे में पत्नी व बहन की मौत, दो मासूम बच्चियां लापता तलाश जारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

बिजनौर में गुरुवार रात बड़ा हादसा होने से पत्नी व बहन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी

 गुरुवार को नगीना थानाक्षेत्र में पांवधोई नदी में डूबने से पत्नी व बहन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां लापता हैं। वहीं उनके पिता ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य देर रात तक चलाया।

बरसाती नदी पांवधोई तेज बहाव में एक टाटा मैजिक सड़क पर नदी का जल भराव होने के कारण अनियंत्रत होकर अचानक सड़क से उतरकर गहरे पानी मे गिर गया। जिसमें चालक की पत्नी व बहन की पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि उसकी दो बच्चियों का भी कहीं पता नहीं चल पाया है। जिन्हें पानी में तलाश किया जा रहा है। हालांकि इन बच्चों का पिता और टाटा मैजिक चालक किसी तरह पानी से तैरकर बाहर निकल आया।

गुरुवार को नगीना के मोहल्ला कलालान का रहने वाला अनवर पुत्र अब्दुल जब्बार अपनी पत्नी रूबी उम्र 27 वर्ष और बहन शानवी पुत्री अब्दुल जब्बार उम्र 15 वर्ष को लेकर पुरैनी में दवाई लेने के लिए गया था। अनवर की साढ़े 3 साल की बेटी उमेदा  और आयशा (डेढ़ वर्ष) साथ थी।

वह पुरैनी से दवाई लेने के बाद नेशनल हाईवे पर जाने के बजाय कस्बा कोटरा से होते वह नगीना के लिए रवाना हुआ। पुरैनी से निकलते ही समय लगभग 9:30 बजे पावधोई नदी के पास काफी अधिक जलभराव के कारण सड़क दिखाई ना देने पर गाड़ी मैजिक सहित नदी में गिर गया। जिसके कारण नदी में गिरने की वजह से अनवर की पत्नी रूबी व बहन शानवी की मृत्यु हो गई। उमेदा और आयशा की तलांश की जा रही है। अनवर खुद ही तैर कर बाहर आ गया। रूबी व शानवी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

91% LikesVS
9% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button