न्यूज़

मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर से महिला के पास आया मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी पत्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

 बुलंदशहर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्जी हस्ताक्षर से पत्र भेजकर बुलंदशहर की एक महिला को नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी के रूप में शपथ लेने के लिए गोरखपुर बुलाया गया। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने के बाद महिला ने पत्र दिखाया तब पता चला कि यह फर्जी है। महिला ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की। सीएम के निर्देश पर पत्र भेजने वाले कथित सचिव दिनेश चौधरी नामक व्यक्ति के खिलाफ कैंट थाने में जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पत्र पूरी तरह से फर्जी है। पत्र भेजने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बुलंदशहर के शेखूपुर रौरा की रहने वाले रीना चौधरी ने बताया कि दिनेश चौधरी-प्रधान सचिव (नारी शक्ति मिशन 2024) की तरफ से भेजे गए पत्र में उन्हें 30 नवम्बर को दिन में एक बजे गोरखपुर मठ कार्यालय पर बुलाया गया था। पत्र में नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी के रूप में 30 नवम्बर की शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा चार केन्द्रीय व सात राज्य कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में शपथग्रहण के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी।

फर्जी पत्र के जरिए रीना को बताया गया कि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री बुलंदशहर दौरे पर गए थे, उस दौरान उनका नाम ब्लाक की तरफ से भारतीय जनता पार्टी में विशेष जिम्मेदारी देने के लिए आया था, लेकिन समय अभाव में ऐसा नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही 30 नवम्बर को इस जिम्मेदारी को ग्रहण करने के लिए बुलाया जा रहा है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि विशेष जिम्मेदारी देने के लिए चर्चा 08 नवम्बर 2023 को दिल्ली कार्यालय पर हुई थी। वहीं पर कार्यालय, गोरखपुर मठ पर बैठक का निर्णय किया गया, यह पत्र दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय से 09 नवम्बर 2023 को भेजे जाने का भी जिक्र गया गया है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button