Uncategorized

महिला से चेन लूटकर भागते समय भाजपा नेता के भाई को गोली मारने वाले दो शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर । स्वाट सर्विलांस टीम व कोतवाली नगर पुलिस ने एक ने सप्ताह पूर्व महिला से चेन लूटकर भागते समय भाजपा नेता के भाई को गोली मारने के दो शातिर लुटेरो को घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र तथा नगदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा जनपद में लूट, चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान व एक सप्ताह पूर्व कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत हुई चैन स्नैचिंग का प्रयास की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए स्वाट सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस को निर्देशित किया गया था । गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में लूट का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीण रंजन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट सर्विलांस टीम व कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान काली माता मन्दिर चौराहे के निकट बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त दोनो ने बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस ने बाइक का पीछा करते हुए रेलवे फाटक के निकट घेरकर अभियुक्तगण निपेन्द्र कुमार 26 वर्ष पुत्र स्व0 सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम झलरी थाना कोतवाली शहर व शुभान्शु 23 वर्ष पुत्र भंवर सिंह निवासी मौ० कस्सावान रेती थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से मोटरसाइकिल हीरो स्पलैन्डर प्लस, एक अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस, 01 चाकू व 19,100 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्तगण की निशादेही पर अम्बेडकर छात्रावास की दीवार के पीछे झाडियों से जली हुई अवस्था में एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की है । अवैध शस्त्र बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमें पंजीकृत किये गये । निपेन्द्र बटलर गैंग का सदस्य है, जोकि पूर्व में भी शहर के एक जूता व्यापारी व चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होने 28 अक्टूबर 2022 की शाम को मौहल्ला नई बस्ती में एक महिला के गले में चैन देखी और उसे लूटने के इरादे से उस महिला के गले से चेन झपटकर भाग रहे थे तो एक व्यक्ति ने अपनी स्कूटी से हमारा पीछा करना शुरू कर दिया तथा शोर मचा दिया, अपने आप को घिरता देख उन्होने पीछा करने वाले स्कूटी सवार राजीव गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया था गनीमत यह रही थी कि गोली राजीव गुप्ता के पैर में लग गई थी तथा आरोपी वहां से भाग गये थे । लूटी गयी चैन को उन्होने अगले ही दिन किसी राह चलते व्यक्ति को 25,000 रुपये में बेच कर रूपयों को आपस में बांट लिया था। इस घटना से दो दिन पूर्व उन्होने सैन्ट मैरी रेलवे फाटक के पास स्कूटी से जा रही महिला से चैन झपटने की कोशिश की थी। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह चैन नही लूट पाये तथा अपने को घिरता देख तमंचा लहराते हुए लोगो को डराते हुए मौके से भाग गये थे । उसी रात उन्होने अपनी उस मोटरसाईकिल की पहचान मिटाने के लिए पैट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी और उसे छात्रावास की दीवार के पीछे झाडियों में छिपा दी थी। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस के प्रभारी उप निरीक्षक तेजपाल सिंह कांस्टेबल रईस अहमद, दीपक तोमर व कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ, उप निरीक्षक मीर हसन, यश देव शर्मा, रामवीर शर्मा कांस्टेबल अरविंद, अर्पित, विशाल आदि शामिल थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button