Uncategorized

मारपीट के दो दिन बाद युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर। मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में घायल हुए युवक की दो दिन बाद मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला नहटौर थानाक्षेत्र के गाँव बसावनपुर का है जहाँ दो दिन पूर्व गाँव के पवन कुमार पुत्र शिवचरण व टिल्लू पुत्र मूलचंद का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें पवन पुत्र शिवचरण को गुम चोटें लग गई थी। गणमान्य लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता होने के उपरांत टिल्लू ने ही पवन का उपचार गाँव के एक झोलाछाप डॉक्टर से करा दिया था। बताया जाता है कि शुक्रवार को विवाद में घायल पवन की तबीयत अचानक बिगड गई। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहटौर में भर्ती कराया। जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की अग्रिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button