Uncategorized

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

खेलों से शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास भी होता -विकास राजपूत

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल

नगीना। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए गन्ना विकास समिति के संचालक व ब्लॉक प्रमुख पति विकास राजपूत ने कहा कि खेलों से शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है ऐसी खेल प्रतियोगिताओं से खेल प्रतिभाओं का विकास होता है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के 17 न्याय पंचायतों व नगर क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने विभिन्न वर्गों के खेल प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार के संचालन में पीडीएम डिग्री कॉलेज पुरैनी के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ हुआ प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि गन्ना विकास समिति के संचालक विकास राजपूत ने झंडी दिखा कर क्रीड़ा प्रतियोगिता को शुरू किया 17 न्याय पंचायत व नगर क्षेत्र नगीना के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक बालिका वर्ग में खो खो, कबड्डी, लंबी कूद, 50 मीटर ,100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में बालक बालिकाओं ने अपना दम खम दिखाया प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया ।इस मौके पर पीडीएम डिग्री कॉलेज पुरैनी के प्राचार्य आरके शर्मा, व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद, वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार, विनोद कुमार शर्मा, मनीष राणा, परवेज आदिल, डॉ यशपाल सिंह, गर्वित चौधरी, कामनी दिवाकर, उमेश राजपूत, ओमकार राणा, नीरज वर्मा, केडी आर्य, मीनाक्षी चौधरी, रहमत इस्लाम, निपेन्द्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, चांद कुमार आदि  खेल शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button