नगीना से चाॅदपुर , नूरपुर, अमरोहा, गजरौला जाने के लिए रोड़वेज बस स्टैंड से बसों की कोई सुविधा नही यात्री परेशान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
नगीना– नगीना तहसील जनपद बिजनौर की बहुत पुरानी तहसील है जहां पर रेलवे स्टेशन, एडीजे न्यायालय, नगीना लोकसभा, विधानसभा है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मण्डल व उत्तराखंड की राजधानी के बीच में हो उस तहसील में रोड़वेज परिवहन निगम बस का डिपों ना बनना स्थानीय नेताओं व पूर्व में रहें सांसदों व विधायकों एवं वर्तमान क्षेत्रीय विधायक व सांसद की अन देखीयों को उजागर करता है। जिससे आज नगीना से चाॅदपुर , नूरपुर, अमरोहा, गजरौला जाने के लिए। नगीना के रोड़वेज बस स्टैंड से बसों की कोई सुविधा नहीं है। जिससे नगीना के लोगों को पहले एक बस से धामपुर व वहां से दुसरी बस पकड़ कर चाॅदपुर, अमरोहा, गजरौला के लिए जाना पड़ता है। जिससे नगीना के लोगों का समय खराब होता है। और पैसा भी दुगना लगता है। उसके बाद भी उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगीना तहसील के लोगों की असुविधाओं को देखते हुए। मौहल्ला मनिहारी सराय निवासी समाज सेवी सुफियान, कौमी मुस्लिम फंड के प्रबंधक इसरार अहमद, मौहम्मद गुफरान, अब्दुल सलाम,शमशाद, मौहम्मद हारून, डाक्टर संदीप शर्मा,समीर शर्मा, नवदीप शर्मा, मनोज बाल्मीकि, अनिल कुमार बन्धु आदि सैकड़ों लोगों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मंत्री, आर एम मुरादाबाद परिवहन निगम, धामपुर परिवहन निगम के एआर एम की ओर ध्यान दिलाते हुए । धामपुर डिपो की बसों को नगीना से धामपुर, नूरपुर,चाॅदपुर, अमरोहा व गजरौला के लिए बसें चलवाने की मांग की है। नगीना से धामपुर, नूरपुर,चाॅदपुर, अमरोहा, गजरौला तक रोड़वेज परिवहन निगम बस चलने से नगीना तहसील के लोगों को सुविधा व परिवहन विभाग का राजस्व बढ़ेगा।

















