Uncategorized

किसानों के मसीहा थे सरदार पटेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नूरपुर से विकास सिंह

नूरपुर । नूरपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव यूसफा मुराहट के आदर्श जूनियर हाईस्कूल के मैदान में भारतीय वीर दल के बेनर तले आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।पहल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन चंचल कटारिया व कर्मवीर सिंह उर्फ खन्ना गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया बाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसाना ने कहा कि गुर्जर समाज एकजुट होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का काम करें तथा सरकार में अपनी पहचान व हिस्सेदारी सुनिश्चित करें । उन्होंने अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय वीर दल से जुड़ने का आह्वान किया। महिलाओं की भागीदारी बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को भी कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। भारतीय के एक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह नागर ने कहा कि आज पाश्चात्य की दौड़ में समाज में विघटन से पैदा हो गया है। प्रेम भाव कम होता जा रहा है। इसे बढ़ाने के लिए गुर्जर समाज अपने समाज में जागरूकता पैदा करें और एकता का भाव उत्पन्न कर राजनीति में भी आगे बढ़े। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार प्रधान ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह बिना किसी खूनी क्रांति के 562 से ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में बांधने का दुश्वार एवं महान कार्य किया इस कदम से वह दुनिया के सबसे श्रेष्ठ में महान राजनेताओं में स्थापित हो गए थे। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र गुर्जर, हरि सिंह प्रजापति, रविंद्र कुमार भाटी, पवन कुमार फौजी, राहुल कुमार फौजी, विनोद कुमार फौजी, संजीव कुमार, महकार सिंह, पंकज कुमार, विवेक कुमार, योगेंद्र कुमार, पंडित संजीव कुमार, पंडित संजीव कुमार, मयंक कुमार, विकास पोठवाल, वीर सिंह, रविंद्र कुमार धामा, मलूक सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button