आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी। आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन मैनपुरी की मासिक बैठक रविवार को कचहरी रोड स्थित आईरा कार्यालय किशोर ट्रेडर्स मैनपुरी पर आईरा संगठन के आगरा मंडल संरक्षक ब्रज किशोर सक्सेना (किशोर इटावी) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आईरा इंटरनेशनल संगठन जो विश्व के 16 देशों सहित भारत के 24 राज्यों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और एक मजबूत संगठन है यह पहला संगठन है जिसको आईएसओ का प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है आगे उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है जब हम सब लोग मिलजुल कर काम करें और संगठन के हर पहलू पर विचार विमर्श कर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें संगठन कभी एक आदमी से नहीं चलता सभी पत्रकारअपने अखबार चैनल के माध्यम से आवाज उठाएं जिससे शासन प्रशासन तक उनकी समस्याएं पहुंच सकें और उन्हें न्याय मिल सके। वही संगठन के जिला अध्यक्ष अजय सक्सेना ने आए हुए सभी पदाधिकारियों सदस्यों से कहा है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं उन्होंने जनपद के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया है कि वह आईरा संगठन से जुड़े जिससे हमारा संगठन और भी मजबूत हो उन्होंने सभी पत्रकारों से आग्रह भी किया है कि कहीं भी अगर किसी पत्रकार को कभी किसी वक्त किसी तरह की संगठन से मदद चाहिए तो वह संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर उनसे संपर्क करें और अपनी समस्या बताएं उनका हमारे संगठन द्वारा हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। वही जनता से एक अपील भी है कि उन्हें अधिकारियों कर्मचारियों या अन्य किसी से किसी प्रकार की शिकायत है तो वह एक प्रार्थना पत्र लिखकर आईरा कार्यालय (किशोर ट्रेडर्स) पर देकर पूरी जानकारी दें जिससे उनकी समस्या प्रशासन शासन तक पहुंचा कर उनका समाधान कराया जा सके। इस मौके पर संगठन के महासचिव अजय किशोर, उपाध्यक्ष लख्मीचंद बघेल, अनिल कुमार सिंह, सुबोध कुमार, शिवम गुप्ता, चंद्रपाल सिंह सीपी, मृदुल कुलश्रेष्ठ, अवनीश कुमार, आनंद कुमार, डॉक्टर जे एन वर्मा आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।
















