चैयरमैन पद के भावी प्रत्याशी राशिद हुसैन को कसगर बिरादरी ने अपना पूर्ण समर्थन देने का किया ऐलान

झालू । समाज वादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं चैयरमैन पद के भावी प्रत्याशी राशिद हुसैन को नुक्कड सभा मे कसगर बिरादरी ने अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर सिक्को से तोला और फूल मालाओं से स्वागत कर भारी मतों से जिताने का वादा किया। वहीं नुक्कड सभा मे भारी भीड़ उमडी देख शहजादा व उनकी टीम गदगद नजर आई। स्थानीय मौहल्ला महाजनान मे शनिवार की रात्रि एक नुक्कड सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुहम्मद शरीफ कसगर ने की व संचालन मशकूर हुसैन ने किया । नुक्कड सभा को चैयरमैन पद के उम्मीदवार राशिद हुसैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपने कार्यकाल में नगर का विकास किया था फिर चैयरमैन बनाकर देखो कस्बे का चंहुमुखी विकास करने का काम करेंगे, और आपका सम्मान करने के साथ- साथ गंगा जमुनी तहज़ीब क़ायम कर बिजनौर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में झालू का नाम रोशन करने का काम करेंगे । उन्होंने वर्तमान चैयरमैन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घोटाले पर घोटाले करने वाला चैयरमैन नही चौरमैन कहलाने का हकदार है । जो चैयरमैन अपने कार्यकाल में बोर्ड यानी (परिवार) को जोड़कर नही चल सका वह कस्बे का विकास करना तो दूर कर्मचारियों की सैलरी भी समय पर नही दे पाया, जिसका नतीजा आप सबने देखा कि जनपद मे पहले नंबर पर आने वाले नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने कूडा, कचरा,गंदगी डालने के साथ- साथ जिनावर भी डाल दिया था । इससे बडी शर्म की बात चैयरमैन के लिए और क्या हो सकती है। नुक्कड सभा मे रईस अहमद भट्टे वाले, मौहम्मद तालिब, शेर आलम अंसारी, नसीम कोटिया, पूर्व सभासद सरफराज अलवी, एहतेशाम अंसारी, नफीस लाइन मैन,अरशद कुरैशी, ताहिर, मोहसिन, अख्तर, सत्तार, मुख्तियार, इमामुद्दीन, फुरकान मलिक, अमीर हसन उर्फ मिर्ची पहलवान, अबदुल समद , आबिद अंसारी, मौ0 अजीम, फहीम अहमद, परवेज, मौ0 सलमान, मुजाहिद , मौहम्मद हाशिम, सोनू, दानिश, तसलीम अहमद, मौहम्मद युसुफ, मौहम्मद आदिल काजो धन्ना,सगीर अंसारी , अजमत ठेकेदार, सफीक, सुल्तान शाह, मतलब शाह, इरशाद मौटा, पप्पू शाह, शाहरूख शाह, दिलशाद इदरीसी, सलमान इदरीसी, इंतजार अंसारी, हैदर अंसारी, गुलफाम शाह, हसनैन अलवी, नसीम उर्फ नन्वा, आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद थे ।
















