काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महिला ने आखिर क्यों की नवमी के दिन अपनी सौतेली बेटी की निर्मम हत्या ?

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,सौतेली मां ने नवरात्र की नवमी को आठ वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी और उसका शव एक अर्द्ध निर्मित मकान के भरान में दबा दिया। खोज के दौरान पुलिस ने दबाया गया शव बरामद कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आईटीआई क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू प्रजापति बिजली फिटिंग का काम करता है। पांच वर्ष पूर्व उसकी पत्नी रीना देवी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके दो पुत्रियां सोनी व तनु हैं। तनु अपनी बुआ के घर रहती है। चार वर्ष पूर्व मोनू ने ग्राम फजलपुर, थाना डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी लक्ष्मी देवी से दूसरा विवाह कर लिया। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। लक्ष्मी अपनी सौतेली पुत्री सोनी के साथ अक्सर मारपीट करती थी। 16 अप्रैल को मोनू अपने ममेरे भाई की लगन में बिजनौर के ग्राम गल्लाखेड़ी गया था। 17 अप्रैल को सोनी को कन्या पूजन के लिए तैयार कर उसकी दादी संतोष देवी भी चली गई। उसी दिन शाम के समय लक्ष्मी ने अपने पति को फोन कर सोनी के लापता होने की सूचना दी।
मोनू ने घर पहुंचकर बेटी की तलाश की और 112 नंबर पर आईटीआई पुलिस को सूचना दी। अगले दिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एक फुटेज में लक्ष्मी अपनी सौतेली बेटी सोनी को बगल में दबाकर सामने स्थित निर्माणाधीन मकान में जाती दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लक्ष्मी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गुरुवार रात 12 बजे मकान के भरान को डाली गई रेत से सोनी का शव बरामद कर लिया। उसके गले में रस्सी के निशान और शरीर पर जगह-जगह फफोले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता को सौंप दिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button