ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
महाकुम्भ को हरित महाकुम्भ बनाने के लिये चलाया गया थैला थाली अभियान

महाकुम्भ को हरित महाकुम्भ बनाने के लिये चलाया गया थैला थाली अभियान
- महाकुम्भ में डिस्पोजल प्लेट के स्थान पर खाने में प्रयोग होंगी थाली
स्योहारा। प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ प्रदुषण रहित बनाये जाने के लिये थाली और थैला अभियान चलाया जा रहा। संघ के पदाधिकारी नगर में घूम कर थाली व थैला एकत्र कर महाकुम्भ को हरित कुंभ बनाने के लिये अपील कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को पर्यावरण व जल संरक्षण के पदाधिकारी ललित कुमार, पराग अग्रवाल, व नीरज अग्रवाल ने नगर में घूम कर थैला और थाली एकत्र करने के लिये लोगों से अपील की। उन्होंने बताया कि जिले से सवा लाख थैला व थाली एकत्र कर प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ में भेजी जायेगी। महाकुम्भ को हरित कुंभ बनाये जाने के लिये पर्यावरण व प्रदुषण रहित करना होगा। इसलिये डिस्पोजल प्लेट के स्थान पर थैला व थाली का प्रयोग किया जायेगा। नीरज अग्रवाल ने कहा कि नगर के लक्ष्य कॉलेज, आरएसपी कॉलेज, डा. मनोज वर्मा, डा. लिपिसेन वर्मा, डा. विनीत देवरा आदि दर्जनों लोगों से मिलकर थैला व थाली देने की अपील की गई। सभी ने महाकुंभ को हरित महाकुम्भ बनाने लिये पूर्ण सहयोग देने को कहा।


















