भाजपा सरकार मे बढ़ रही है महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं_ ..जया ठाकुर(सपा नेत्री)

रुद्रपुर /उत्तराखंड,,,,
*आई एफ एस रैंक के अफसर पर उचित कार्रवाई न करने पर वह मामला दबाने पर सरकार पर लगाया सपा नेत्री ने गंभीर आरोप__
उत्तराखंड में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष एडवोकेट जया ठाकुर ने उत्तराखंड भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रेस को जारी अपने बयान में कहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आईएफएस रैंक के अफसर पर आखिर कर उचित कानूनी कार्यवाही कब होगी, एडवोकेट जया ठाकुर ने कहा की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी आईएफएस रैंक के अधिकारी ने विभाग में ही कार्यरत महिला का उत्पीड़न किया है जिसका उत्पीड़न हुआ है उसने पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत भी की है उन्होंने कहा भाजपा शासन काल में महिलाओं का उत्पीड़न निरंतर बढ़ रहा है ।
वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑफिस में हुई घटना को दबाने की कोशिश सरकार क्यों कर रही है, क्या अंकिता भंडारी की तरह इस बेटी की चीख भी अनसुनी कर दी जाएगी उन्होंने कहा जब आईएफएस अधिकारी के खिलाफ पीड़ित महिला ने स्वयं डीजीपी को लिखित शिकायत की है इसके बावजूद मात्र कार्रवाई के नाम पर 24 घंटे के अंदर अधिकारी को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से हटाकर वन विभाग के हेड क्वार्टर से अटैच कर दिया गया उन्होंने सवाल किया क्या आईपीसी में इस प्रकार की किसी कार्यवाही का ही उल्लेख है या इसके लिए कोई और भी कार्यवाही बनती है, उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कठोर कार्रवाई न होने की वजह से ही उत्तराखंड में निरंतर महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है,आज उत्तराखंड की बेटी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, और उचित न्याय न मिलने की वजह से बहुत सी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज भी नहीं कर पाती, हमने कहा मुख्य आरोपी के खिलाफ सरकार तुरंत कठोर कार्यवाही का आदेश करें,


















