भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का ग्रामीणों ने पुष्प मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। क्षेत्र के गाँव ढकौली में संजीव कुमार (संजू) के आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आये भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का ग्रामीणों ने पुष्प मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भारत सहित प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। आज हमारा देश रक्षा के क्षेत्र में वैश्विक शक्तियों का मुकाबला करने सक्षम हैं। जनकल्याण के लिये सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जिसे किसी न किसी रूम में सरकार की योजना का लाभ न मिल रहा हो। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रेदेश अपराध मुक्त हो रहा है। भूमाफिया खुद भूमिगत हो गये है। आज प्रदेश के विकास को गति देने के लिये विदेशी निवेशक प्रदेश में निवेश करने के लिये आतुर हैं। इस अवसर पर धीरज कुमार (सिसौना), कमल सिंह चौहान, राहुल कुमार, व्रजपाल सिंह, संजीव कुमार (संजू), मन्नू सिंह, बल्लन सिंह, रवि इंदिवर, ग्राम प्रधान पति नवनीश कुमार, शिक्षाविद महकार सिंह तोमर, राशन डीलर भोपाल सिंह, बुथ अध्यक्ष कमलवीर सिंह (राहुल कश्यप), मनोज कुमार, डॉ.संजीव चौधरी, जय सिंह, मा.राजीव कुमार, सुनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया।
















