गाँव आकू में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों की स्लाइड बनाई

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गाँव आकू में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों की स्लाइड बनाई तथा एंटीलार्वा कीटनाशक का छिडकाव कराया। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम की जानकारी भी दी गई।
बुद्धवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष आर्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम आकू पहुंची तथा संचारी रोग की रोकथाम के लिये गाँव में कम्प लगाकर ग्रामीणों की स्लाइड बनाई तथा एंटीलार्वा कीटनाशक का छिडकाव कराया। इस दौरान डॉ.आशीष आर्य ने संचारी रोगों की रोकथाम व बचाव के लिये लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें। घर के आस-पास की नालियों में पानी जमा न होने दें। फ्रीज बाउल में व ऑवर टैक के आस-पास पानी बिल्कुल भी जमा न होने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर स्वच्छ पानी में ही पनपता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तत्काल सरकारी अस्पताल अथवा प्रशिक्षित डॉक्टर से ही उपचार करायें। नीम हकीम व झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में बिल्कुल न पडें। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते उपचार मिले तो कोई भी रोग असाध्य नहीं है। इस अवसर पर बीपीएम अमित श्रीवास्तव, बीएचडब्लू आशीष चौधरी, आरबीएसके अनुराग कुमार, एलटी अमित चौहान, वार्ड बॉय शोभित कुमार व समस्त आशाएं उपस्थित रहे।
















