Uncategorized

ऑपरेशन के बाद हालात बिगड़ने पर बिजनौर ले जाते समय जच्चा की रास्ते में ही मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना। नगर के एक नर्सिंग होम में प्रसव का बड़ा ऑपरेशन होने व हालात बिगड़ने पर बिजनौर ले जाते समय जच्चा की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि नवजात शिशु स्वस्थ है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को नर्सिंग होम पर रखकर हंगामा किया बाद में संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला रफा-दफा हो गया, घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन निवासी गीता देवी पत्नी गोरव चौधरी का नगीना रेलवे स्टेशन रोड स्थित कल्याण मित्र नर्सिंग होम में चिकित्सक डॉ मंजू चौहान एमबीबीएस के पास पिछले 7 माह से प्रसव का उपचार चल रहा था 4 दिन पूर्व डॉ मंजू चौहान ने गीता देवी को समय पूरा होने पर चेकअप के लिए बुलाया ओर गीता को खून की कमी होने से कमजोरी बताते हुए 1 – 2 बोतल ब्लड भी चढ़ाया था । गुरुवार के दिन गीता को दर्द व पीड़ा होने पर नीरज चौधरी ने प्रसव कराने के लिए गीता को डॉ मंजू के नर्सिंग होम में भर्ती कराया और इसी रात को डॉ मंजू चौहान ने रात्रि करीब 11बजे गीता का बड़ा ऑपरेशन कर दीया ओर उसे पुत्र प्राप्ति हुई, लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद गीता की तबीयत बिगड़ने लगी, डॉ मंजू चौहान ने हालात को भापकर आनन-फानन में बिना रेफर पर्ची दिए ही चेकअप के लिए बिजनौर के लिए भेज दिया। पति व अन्य परिजन प्राइवेट एंबुलेंस के मध्य गीता को चेकअप के लिए बिजनौर ले जा रहे थे की गीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया गीता की मौत से परिजन उत्तेजित हो उठे और शव को रात्रि 1 बजे ही वापस उपरोक्त नर्सिंग होम पर ले आए जहां पर पहले से ही आधा दर्जन पुलिसकर्मी और दरोगा तैनात थे क्यों किसी चिकित्सक ने 112 पुलिस को डायल कर बुला लिया था, परिजनों ने नर्सिंग होम पर शव को रखकर हंगामा करने लगे जो सुबह 6 बजे तक चलता रहा। बाद में भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बलदेव सिंह संजय व अन्य जिम्मेदार ग्रामीण लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला रफा-दफा हो गया जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली जच्चा की मौत से उसको मायके वालों को ससुराल पक्ष में कोहराम मचा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button