भाकियू की मासिक पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं

भाकियू की मासिक पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं
स्योहारा गन्ना समिति में भारतीय किसान की मासिक पंचायत हुई पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने की और संचालन ब्लाक महासचिव अरविंद चौहान ने किया पंचायत में किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया आवारा पशुओं का मुक्ता पंचायत में छाया रहा जिससे किसान की जान-माल और फसल उजड़ रही हैं इसी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विद्युत विभाग की तानाशाही और आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था की जाए शुगर मिल पेराई सत्र शुरू होने से पहले पानी और किसानों के बाहर खड़े करने वाले यार्ड की मरम्मत हो साथ ही बिजनौर होने वाली महापंचायत 13 अगस्त को अपने ट्रैक्टर अपने तिरंगे के साथ बिजनौर पहुंचने का आव्हान किया इस अवसर पर राम चरण सिंह सत्यवीर सिंह विकास चौधरी अमरीश कुमार सोनू भूपेंद्र सिंह पोखर सिंह इस्लामुद्दीन महेश यादव नीटू यादव धर्मवीर सिंह यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे






