अपराधउत्तरप्रदेश

भदोही में शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी मायापति दुबे की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

भदोही में पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर मायापति दुबे और उसके भाइयों की करीब दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति गैंग लीडर मायापति दुबे, उसके भाई रुद्रपति दुबे और करुणापति दुबे तथा उनके परिजनों के नाम पर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर डुगडुगी बजाकर कुर्की की घोषणा की गई और ईंट भट्ठे पर कुर्की का नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया।
मायापति दुबे, रुद्रपति दुबे और करुणापति दुबे पुत्र काशी प्रसाद दुबे के खिलाफ 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में तीनों जेल भी जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
प्रशासन ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है। मामला कोइरौना थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button