उत्तरप्रदेश
मुरादाबाद में कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, बैंक मैनेजर सहित 4 की मौत

मुरादाबाद में सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।


















