उत्तराखंड

बोर्ड परीक्षाओं में इस बार शामिल होंगे 1 लाख 93 हजार 6 सौ 11 छात्र,बोर्ड ने पूरी की तैयारियां

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड(ब्यूरो रिपोर्ट ),,, राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, शामिल होंगे एक लाख 93 हजार 611 छात्र; एडमिट कार्ड हुआ जारी
CBSE Board Exams 2024 सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की 15 फरवरी से शुरू होने जा रही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में कुल 193611 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें 10वीं में 100748 जबकि 12वीं के 92863 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो इस संबंध में बोर्ड ने तैयारी कर दी है।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की 15 फरवरी से शुरू होने जा रही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीएसई के देहरादून रीजन में इस बार 460 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 320 उत्तराखंड जबकि पश्चिमी क्षेत्र के 140 केंद्र शामिल हैं।बोर्ड परीक्षा में कुल 193611 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें 10वीं में 100748 जबकि 12वीं के 92863 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो इस संबंध में बोर्ड ने तैयारी कर दी है।15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई के दून रीजन की बात करें तो उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले (बदायूं, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोह, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व सहारनपुर) के सरकारी व निजी श्रेणी के 1412 स्कूल शामिल हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से दो अप्रैल तक होगी
सीबीएसई देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल दत्त का कहना है कि 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को सुचारू व त्रुटिरहित संपन्न करने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। स्कूलों की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए बोर्ड ने 63 सिटी कोर्डिनेटर व डिप्टी सिटी कोर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। जो प्रत्येक जिले में सरकारी व गैर निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य हैं। यह बोर्ड की ओर से फैसिलिटेटर के तौर पर कार्यों को निर्वहन करेंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button