काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जसपुर विधायक आदेश चौहान के बयान पर विधान सभा में हुआ जमकर हंगामा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिजवान अहसन )उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तीसरे दिन की कार्रवाई के दौरान UCC विधेयक पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के रंग पर कांग्रेस विधायक का बयान सुर्खियों में आ गया।
दरअसल यह मामला तब हुआ जब UCC विधेयक पर चर्चा के दौरान उत्तराखंड के जसपुर से कांग्रेस के विधायक आदेश सिंह चौहान ने बोलना शुरू किया और राम मंदिर का जिक्र किया,” उन्होंने कहा की राम मंदिर के निर्माण का हम भी स्वागत करते हैं लेकिन मैं यह नहीं समझ सका कि हमने ग्रंथों में पढ़ा था हमारे राम सांवले थे लेकिन अब उनको काला कर दिया गया.” वहीं कांग्रेस विधायक के इतना बोलते ही सदन में विवाद खड़ा हो गया।
भाजपा के मंत्रियों और विधायकों ने कांग्रेस विधायक कि इस टिप्पणी पर जबरदस्त विरोध किया। इस दौरान सदन में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि वह भगवान राम पर इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकते हैं वही सदन में इस टिप्पणी के बाद मचे हंगामे के बीच भाजपा विधायकों द्वारा जय श्री राम लगाने पर कांग्रेस विधायक बहस करते रहे।
सदन में मौजूद संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण औऱ वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि आप वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक से सदन में इस तरह की टिप्पणी न करने का अनुरोध किया।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button