ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
बैंक से पैसे निकाल कर बाजार जा रही महिला के पैसे उच्चकों ने उड़ाएं

बैंक से पैसे निकाल कर बाजार जा रही महिला के पैसे उच्चकों ने उड़ाएं
स्योहारा।शहर और क्षेत्र में सक्रिय चोर उच्चके हर दिन अपने काम को अंजाम देकर न सिर्फ लोगों को चुना लगा रहे हैं बल्कि पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं.
इसी कड़ी में आज फिर ग्रामीण महिला सावित्री पत्नी मनीष निवासी गोविंदपुर आज घर से पीएनबी बैंक गई और वहां से दस हजार रु निकाल कर थैले में रखकर बाजार जा रही थी लेकिन कुछ दूरी पर ही उच्चकों ने उसके थैले को काटकर उसकी रकम उड़ा ली.घटना के बाद जहां मौके पर जाकर महिला से पूछताछ की तो वहीं महिला सदमे में नजर आई।


















