बीएसपी कार्यालय बिजनौर पर स्वागत समारोह, कई कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

रिपोटर विकास सिंह
बीएसपी कार्यालय बिजनौर पर स्वागत समारोह, कई कार्यकर्ता पार्टी में शामिल
नूरपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय बिजनौर में 30 जुलाई को एक दिवसीय समीक्षा बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि रणविजय सिंह, पूर्व मंत्री धनीराम सिंह, डॉक्टर कमल राज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में ही सर्व समाज का समग्र विकास संभव है। बीएसपी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी और भाजपा छोड़कर विकास ठाकुर, रिंकू त्यागी, राकेश सैनी, साजिद कससार, सुनील प्रजापति, प्रशांत पोसवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में डॉक्टर मोहम्मद शमशाद ताजपुरी और देशबंधु उर्फ डेनी को बीएसपी की जिला कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया, जिनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


















