करनाल-हरियाणाब्रेकिंग न्यूज़

बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्यौता सीएम सिटी करनाल में नही सुनते अधिकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्यौता सीएम सिटी करनाल में नही सुनते अधिकारी

करनाल सीएम सिटी मे नही होती कोई सुनवाई बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्योता, शिव कॉलोनी गली नंबर एक जलघर नंबर 15 , घर के पास लगा बिजली का खंभा हादसे को न्योता दे रहा है कई बार राम नगर बिजली बोर्ड को इसकी सूचना दी गई लेकिन रामनगर करनाल बिजली बोर्ड विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई करवाई आज तक नही की गई , इस समस्या से पीड़िता का कहना है बिजली के खंभे की तारे छत के ऊपर से गुजर रही है और बिजली की तारों का जंजाल छत पर बना हुआ है, बिजली का खंभा छत की और ठेढा हुआ पड़ा है परिवार के छोटे छोटे बच्चे कई बार हादसा होने से बचे है , बच्चो का छत पर जाने से उनकी हर समय निगरानी रखनी पड़ती है, हर समय जान का खतरा बना हुआ है, पीड़िता का कहना है एक बार बच्चा पतंग को पकड़ने के लिए छत पर तारों को छूते छूते बाल बाल बच गया समय पर ध्यान न दिया जाता तो मेरे बच्चे के साथ हादसा हो गया होता, करनाल रामनगर बिजली बोर्ड के अधिकारियों द्वारा आज तक कोई करवाई नही हुई, जबकि बिजली के खंभे को हटा कर दूसरे स्थान पर लगाया जा सकता है बिजली की तारों को पास से गुजर रही गली के बीचों बीच किया जा सकता है, जबकि करनाल सिटी से बिजली के पुराने खम्बो को हटा कर नए लगाए जा रहा है
क्या बिजली विभाग किसी हादसा होने की इंतजार में है आखिर कार मुख्यमंत्री जी की क्षेत्र में अधिकारी क्यों सुनवाई नही करते

माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे निवेदन है पीड़िता की समस्या का समाधान करे जिससे भविष्य में परिवार वा बच्चे सुरक्षित रहा सके।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button