बिजनौर जैविक कृषि के उत्पाद का हब बनने की ओर हुआ अग्रसर

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के सहयोग से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान गुड़ निर्यातक कम्पनियों व जैविक गुड़- शक्कर निर्माता किसानों के बीच हुआ रू0 150 करोड़ का एमओयू, बिजनौर जैविक कृषि के उत्पाद का हब बनने की ओर हुआ अग्रसर
जैविक कृषि उत्पाद हल्दी, मस्टर्ड आयल, मशरूम, गुड़ एवं शक्कर और आम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मार्किट में छा जाने के लिए प्रयासरत, जैविक खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित, आने वाला कल जैविक खेती का है-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किसानों व गुड निर्माताओें से कहा कि जिला प्रशासन आपके साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने जैविक उत्पाद निर्माताओं का आह्वान किया कि संगठित होकर अपने कृषि उत्पाद तैयार कर आकर्षक पैकिंग में बाजार में लाएं। उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर कृषि के उत्पाद का हब बनेगा यहां के सभी कृषि उत्पाद सहित जिसमें गुड भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मार्किट में छा जायें यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि बिजनौर को कृषि हब बनाना उददेश्य है। इस अवसर पर मण्डावर की 02 गुड निर्यातक कम्पनियों व 40 से अधिक गुड निर्माता किसानों के बीच रू0 150 करोड का एमओयू (मैमोरेडम ऑफ अण्डरस्टेडिंग) भी हुआ।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के गुड निर्माता किसानों व गुड व शक्कर निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जैविक खेती को बढावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि आने वाला कल जैविक खेती का है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पाद क्रेता व विक्रेता को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ अपना व्यापार व उधोग लगाने की ओर बढें। उन्होंने कहा कि आज बिजनौर के प्रगतिशील किसान अपने उत्पादों को एमेजोन आदि अन्य पोर्टल पर बिक्री कर रहे है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि बिजनौर का गुड व कृषि उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ख्याति पायें यह प्रयास है उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादोें का निर्यात बढे। उन्होंने कहा कि किसानोें को सम्पन्न बनाना व उनकी आय दोगुनी करना सरकार व प्रशासन का उद्देश्य है।
इस अवसर पर मण्डावर की 02 गुड निर्यातक कम्पनी हिन्दुस्तान ऐग्रो लिमिटेड व हेल्थ मिस्त ऑयल एण्ड फूड प्राईवेट लिमिटेड व 40 से अधिक गुड निर्माता किसानों के बीच रू0 150 करोड का एमओयू हुआ।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी सहित जिले के प्रगतिशील किसान व गुड़ व शक्कर निर्माता आदि मौजूद रहे।
जनपद बिजनौर
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल


















