बिजनौर-उत्तरप्रदेशआध्यात्मिकउत्तरप्रदेशधार्मिक

बाबा बालकनाथ की पांचवी पुण्यतिथि पर रामायण तथा भंडारे का होगा आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से महकार सिंह तोमर

बिजनौर। परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन बाबा बालकनाथ जी की 5वी पुण्यतिथि पर जनपद बिजनौर की कोतवाली देहात ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित मनकेश्वर महादेव बालकनाथ आश्रम खुर्रमपुर में रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए बाबा दीनानाथ जी ने बताया कि इस अवसर पर 22 नबम्बर 2022 सायं 8:00 बजे राम चरित्र मानस पाठ प्रारम्भ होगा जिसका समापन 24 नबम्बर 2022 को प्रात: 8:00 बजे होगा। तदुपरांत 24 नबम्बर 2022 को प्रात: 9:00 बजे बाबा जी की समाधि पूजन व यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। वहीं दोपहर 12:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी भक्तजनों से समयानुसार कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ कमाने का आह्वान किया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button