करनाल-हरियाणाहरियाणा

आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों का करें निपटान : सीजेएम सुश्री जसबीर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

करनाल । आने वाली 26 नवंबर 2022 को नेशनल लोक अदालत को करनाल जिले में सफल बनाने के लिए चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री जसबीर ने असंध उपमंडल का दौरा किया। उन्होंने उप मंडलीय विधिक सेवा समिति द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से संबधित कार्यों का अवलोकन किया। इस मौके पर उपमंडल की चेयरपर्सन अपर्णा भारद्वाज और वंदना डिलन, न्यायिक अधिकारी एवं उप मंडल अधिकारी असंध मंदीप सिंह भी मौजूद रहे। सीजेएम ने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों को लिया जाए ताकि न्यायालय में लंबित मामलों का निपटान शीघ्र अति शीघ्र हो सके। बैठक में न्यायालयों में पेंडिंग एग्जीक्यूशंस केसेस के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों का आपसी सहमति से निपटारा किया जा सके और लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। सीजेएम ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन समय-समय पर नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के द्वारा किया जाता है ताकि आमजन तक इसकी पहुंच को पहुंचाया जा सके और न्यायालय में पेंडिंग केसेस का निपटारा अधिक से अधिक मात्रा में हो सके। उन्होंने बताया कि जिला संपर्क अधिकारी के द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन आमजन के बीच में जाकर किया जा रहा है ताकि अदालतों के आयोजन के बारे में सभी आम नागरिकों तक सूचना पहुंचाई जा सके और आने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button