पंचायत भवन में 21-करनाल हल्का के सभी सुपरवाईजरज एवं बीएलओज की बैठक का किया आयोजन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल सुमरिन योगी
करनाल । सहायक निर्वाचक अधिकारी एवं नायब तहसीलदार करनाल रामकुमार की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में 21-करनाल हल्का के सभी सुपरवाईजरज एवं बीएलओज की बैठक का आयोजन किया गया। सहायक निर्वाचक अधिकारी एवं नायब तहसीलदार करनाल रामकुमार ने बताया कि 1 जनवरी 2023 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य चलेगा, जिसमें कि सभी बीएलओज 19 नवम्बर (शनिवार) व 20 नवम्बर (रविवार) तथा 3 दिसम्बर (शनिवार) व 4 दिसम्बर (रविवार) को अपने क्षेत्र से सम्बधित बूथों पर प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहकर जनसाधारण से दावें तथा आपतियाँ प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस भी व्यक्ति की उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष होती है वह अपना वोट बनवा सकता है। नया वोट बनवाने के लिए 2 फोटो, 1-आयु प्रमाण पत्र, 1 एड्रेस पू्रफ तथा परिवार या पड़ोसी के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी सहित अपने क्षेत्र से सम्बधित बीएलओज के पास अपने दस्तावेज जमा करवायें। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई, तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बीएलओज के पास जमा करवा कर वोट कटवाएं। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति के वोटर कार्ड में कोई त्रुटि है तो वह भी अपनी आईडी व फोटो सहित बीएलओज को अपना फॉर्म जमा करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने सुपरवाईजरों को सख्त निर्देश दिए, कि वे अपने क्षेत्र से सम्बंधित सभी बूथों की चैकिंग करेगें और यदि कोई बीएलओज अपने कत्र्तव्य स्थान से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्य अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनसाधारण से अपील की है कि वह भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाई गई इस मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें तथा ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाएं।
बैठक में नरेश कुमार निर्वाचन कानूगो, आदित्य, बिजेंद्र, अमनप्रीत, विजय अमित चोपड़ा, संजीव, राकेश, लोकनाथ आदि उपस्थित रहे।


















