प्राइवेट बस खड्डे में जा गिरी, बड़ा हादसा होते-होते बचा, राहगीरों ने सवारियों को बस से निकाला

ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में प्राइवेट बस खड्डे में जा गिरी, बड़ा हादसा होते-होते बचा, राहगीरों ने सवारियों को बस से निकाला
स्योहारा। सामने जा रही ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में सवारी ले जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। बस के खड्डे में गिरते ही बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला हालांकि इस हादसे में किसी के भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। मामला स्योहारा के ठाकुरद्वारा रोड स्थित ग्राम टांडा के पास का है जहां सवारियां लेकर ठाकुरद्वारा से स्योहारा की ओर जा रही एक निजी बस उस वक्त खंती में जा गिरी जब सामने से आ रहे एक ट्रक और बीच में जा रही ई-रिक्शा को बचाने का बस चालक ने प्रयास किया।गनीमत रही कि बस में कुछ समय मात्र आधा दर्जन सवारियां ही मौजूद थी जिन्हें कुछ मामूली चोटे की आई। हादसे में बस चालक घायल हो गया जिसे वहां मौजूद लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया जहाँ चिकित्सक ने उसे प्रथम चिकित्सा देकर घर भेज दिया।


















