बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली का नूरपुर में भव्य स्वागत।

रिपोटर विकास सिंह
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली का नूरपुर में भव्य स्वागत।
बसपा प्रत्याशी डॉ. एहतेशाम अंसारी ने किया माल्यार्पण,
नूरपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली के नूरपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। नगर के झंडा चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में बसपा प्रत्याशी डॉ. एहतेशाम अंसारी ने फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।बाबू मुनकाद अली नूरपुर होते हुए स्योहारा स्थित पार्टी कार्यालय की ओर रवाना हो रहे थे, इस दौरान झंडा चौक पर उनका काफिला रुका, जहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।इस अवसर पर बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हिताय की राजनीति करती है। पार्टी का उद्देश्य कमजोर, पिछड़े और शोषित वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बसपा को मजबूत करने की अपील की।इस कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी देशबंधु डेली, नगर अध्यक्ष हकीम असरारुल हक, बरम सिंह, पूर्व प्रधान परम सिंह, डॉ. आरिफ, डॉ. जैद, दिलबहार मलिक, डॉ. आर्या मलिक, समीर इदरीसी, हाजी नसीम अहमद, तंजीम अहमद, वी.के. वर्मा, उस्मान भारती, अनवर अली सिद्दीकी, तस्लीम सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


















