काशीपुर-उत्तराखण्ड़

बजाज फाइनेंस लिo के साथ हुई 20 लाख की धोखाधड़ी,न्यायालय ने लिया संज्ञान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,बजाज फाइनेंस लिमेटेड से जुड़ प्राधिकृत व्यापारी के रूप में कार्य कर बजाज फाइलों और ग्राहकों को बेईमानी से धोखा देकर और फर्जी संस्थाएं बनाकर, अपने साथी के साथ धोखाधड़ी करके कंपनी के करीब 20 लख रुपए हड़प करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दे की बजाज फाइनेंस के उप प्रबंधक कार्यालय रामनगर रोड उत्सव कांप्लेक्स ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में दो लोगों पर कंपनी के करीब 20 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाते हुए बताया है कि उनकी बजाज फाइनेंस कंपनी उपभोक्ताओं को वस्तु खरीद फरोख्त के लिए कर्ज देती है और आरबीआई से रजिस्टर्ड है।निर्देशों के अनुरूप ग्राहको को उनकी आवश्यकतानुसार विभित्र प्रकार के उपभोक्ता उपयोग की वस्तुएँ अपने अधिकृत डीलरों के माध्यम से लोन पर उपलब्ध कराती हैं।
उन्होने बताया कि दिनांक 06.06.2022 को एस ऍन ट्रेडर्स काशीपुर के मालिक हेमंत केसर सिंह सौन ऑन लाईन ओ.टी. पी. समझौते द्वारा हमारी बजाज फाइनेंस लिमेटेड से जुड़ प्राधिकृत व्यापारी के रूप में कार्य करते चले आ रहे हैं। हमारे द्वारा सभी ग्राहकों से O.T.P BASED लोन का करार किया जाता है तथा लोन की प्रकिया कम्पनी के आउट सोर्स कर्मचारी द्वारा की जाती है कर्मचारी अपने प्रणाली के तहत सभी इक्छुक ग्राहको से आवश्यक तथ्य प्राप्त कर संतुष्टि होने पर ग्राहको के KYC दस्तावेजो की जाँच करने के पश्चात् सभी तथ्य कम्पयूटर सिस्टम में लोन अप्रवूल प्राप्त करने के लिए अपलोड कर दिये जाते हैं। सभी प्रकिया हो जाने के पश्चात् अप्रूवल आने पर कर्मचारी औपचारिकता पूर्ण कर डीलर को online डिलीवरी आर्डर इशू किया जाता है। यह कि सभी औपचारिकता पूर्ण हो जाने के पश्चात् डीलर का कर्तव्य होता है की डिलिवरी आर्डर में दिए गए विवरण के अनुसार ग्राहकों से डाउन पेमेंट प्राप्त कर दिए पते पर सामान की डिलीवरी कराए तथा सामान की डिलीवरी के बाद वे हमारी कम्पनी के कर्मचारी को इनवॉइस की कॉपी उपलब्ध कराये। दिये गये इनवॉइस के आधार पर कर्मचारी लोन अदायगी की प्रकिया को पूरा करता है।अदायगी प्रकिया पूरा होने पर कम्पनी द्वारा बकाया लोन की राशी डीलर के रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती हैं यह कि ग्राहकों द्वारा फाइनेंस कराये गये सम्बंध में नियमित किस्ते अदा नहीं कि गयी तो प्रार्थी व कम्पनी के कर्मचायों द्वारा ग्राहको के पत्तों पर संपर्क किया गया तो पता चला की ग्राहकों को फाइनेंस कराया हुआ सामान प्राप्त नहीं हुआ हैं न ही उन्हें बजाज द्वारा किये गए कंस्यूमर लोन के विषय में कोई जानकारी हैं, जब की इन सभी के नामो पर अनुमानित 50,000-60,000 रुपये के उपभोक्ता को टिकाऊ लोन हुए हैं। ग्राहकों ने यह भी बताया की हमें मोहम्मद इस्लाम डीलर हेमंत केसर सिंह सौन के पास यह कह कर ले जाता था की मैं तुम लोगो को हेमंत केसर सिंह सौन से केश लोन दिलवा देगा। कुछ लोगो को 1000-2000 रूपये मिले तथा कई लोगो को कुछ भी रकम नही मिली। यह कि जब सारा सच पता चलने के पश्चात् हमारे कर्मचारी दिनांक 17.10.2023 को हेमंत केसर सिंह के दुकान पर गये तो उसने कबुला व अपनी फर्म के लेटर पेड़ पर लिखित व ई-मेल द्वारा जिम्मेदारी ली की उसने ही उसने ग्राहकों को समान नही दिया व केश पेमेन्ट किया गया हैं। तथा उक्त सभी फर्जी लोनो की पेमेन्ट वह 4-5 दिन में बजाज फाईनेंस को कर देगा। हेमंत केसर सिंह ने अपनी फर्म के नाम का बारह लाख का बैंक ऑफ बड़ौदा का चैक संख्या 000230 दिया जो कि आज दिनांक 30.11.2023 को अनादरित हो गया हैं। यह कि अभियुक्त के उपरोक्त कर्त से साफ जाहिर हैं कि अभियुक्त ने बजाज फाइनेंस व ग्राहको से धोखा व बईमानी कर फर्जी इंवाइस तैयार कर जालसाझी से अपने साथी मोहम्मद इस्लाम के साथ मिलकर कंपनी को 20 लख रुपए जलसाजी कर हड़प लिए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button