मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बच्चों ने कहा चंदा मामा के पास पहुंचने वाला भारत हमारा पहला देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोर्ट सुबोध कुमार
जनपद मैनपुरी

बच्चों ने कहा चंदा मामा के पास पहुंचने वाला भारत हमारा पहला देश

भारत के चंद्रयान-3 ने इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की। ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है। इस सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। स्कूलों में बच्चों ने चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण भी देखा।

जनपद मैनपुरी के विकासखंड जागीर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय एलाऊ पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिला। स्कूल के शिक्षकों के साथ बच्चों ने चंद्रयान 3 का लाइव प्रसारण देखते नजर आए। इस दौरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित व सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना भी कर रहे थे। जैसे ही चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की बच्चों ने ताली बजाकर स्वागत किया और भारत माता के जयकारे लगाए। अपने चंदा मामा को इतने नजदीक से देखकर बच्चे ख़ुशी से झूम उठे और सभी ने एक स्वर में कहा चंदा मामा के पास पहुंचने वाला भारत हमारा पहला देश बन गया है। शाम को लैंडिंग होते ही जगह जगह लोग खुशी जाहिर करते नजर आए। लोग एक दूसरे को बधाई देते दिखे। स्कूलों में लाइव प्रसारण देखा गया। शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि यह हमारे महान राष्ट्र के नागरिकों के लिए गर्व की बात है। कि हमने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी। चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके एक इतिहास रचने का काम किया। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत एकमात्र ऐसा देश है। जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। यह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है। मेरा इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button