जसपुर-उत्तराखण्ड

फ्लेक्सी बैनर फाड़ने पर दो पक्षो मे पथराव टूटे जबडे, फूटे सर, 4 की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जसपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, चुनावी बधाई संदेश की फ्लेक्सी बैनर फाड़ने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों से करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालयो में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है हालांकि अभी दोनों पक्षों में किसी पक्ष के द्वारा भी थाना में तहरीर नहीं दी गई है।
जसपुर खंड विकास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बैलजोड़ी में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव थे और जीते हुए प्रत्याशी के विजई होने पर गांव के पूर्व बीटीसी सदस्य दानिस चौधरी के द्वारा बधाई संदेश फ्लेक्सी गांव में लगाई गई थी जिसे गांव के ही कुछ नाबालिक युवकों के द्वारा फाड़ दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि बधाई संदेश की फ्लेक्सी फाड़ देना मुख्य कारण बताया जा रहा है जिसे लेकर दानिश चौधरी के निवास पर 17 अगस्त को पंचायत थी इसी दौरान पंचायत में मौजूद दानिश चौधरी फैजान सरफराज सादिक तथा दूसरे पक्ष से निजामुद्दीन नदीम नसीम और अनस के बीच कहां सुनी हो गई। बात इतनी बड़ी कि पहले आपस में डंडे चले और बाद में एक दूसरे ने अपने मकानों पर चढ़कर ऊपर से ईंटें पत्थर बरसाए जिससे दानिश चौधरी के भाई फैजान के सिर में ईट लगने से उसके सिर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत नाजुक बनी हुई है।तो वहीं दूसरे पक्ष से निजामुद्दीन का मुंह का जबड़ा टूट गया है तथा फहीम के सिर में 13 टांके आए हैं और अनस के भी हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों का उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। अभी मामले की तहरीर किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में नहीं दी गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button