प्रेस क्लब स्योहारा ने रेलवे स्टेशन पर चलाया शीतल जल वितरण अभियान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही
🌐 www.airanewsnetwork.com
संवाददाता – वसीम अहमद
गर्मी से बेहाल यात्रियों को मिली राहत
प्रेस क्लब स्योहारा ने रेलवे स्टेशन पर चलाया शीतल जल वितरण अभियान
स्योहारा (बिजनौर), दिनांक: __10/जून/2025
भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब स्योहारा ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए रेलवे स्टेशन स्योहारा पर शीतल जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार प्रातः 6 बजे शुरू हुए इस अभियान में तीन घंटे तक ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को ठंडे पानी के पाउच वितरित किए गए।

इस पुनीत सेवा कार्य का संचालन संरक्षक डॉ. मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ संरक्षक कांता प्रसाद पुष्पक, अध्यक्ष शारिक ज़ैदी, महामंत्री नजम सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आलम, एवं सदस्य मुहम्मद दिलशाद, इमरान मंसूरी, सर्वेंद्र रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, दानिश वारसी, प्रशांत रस्तोगी, फहीम खान, नैपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विशेष उल्लेखनीय है कि ताबिश सिद्दीकी एवं सलीम कुरैशी जैसे युवा, जो क्लब के औपचारिक सदस्य नहीं हैं, ने भी श्रमदान कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस दौरान सूबेदारगंज–देहरादून (14113), बनमखी–अमृतसर (14617) तथा सहारनपुर–मुरादाबाद (64566) जैसी ट्रेनों में सवार यात्रियों को विशेष रूप से जल वितरण किया गया।

स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए प्रेस क्लब स्योहारा को “मानवता की सच्ची सेवा” का प्रतीक बताया।
📌 सम्पर्क में रहें | www.airanewsnetwork.com
✍️ रिपोर्ट: वसीम अहमद
📰 आईरा न्यूज़ नेटवर्क — खबर वही जो हो सही


















